Box office 2018 bollywood-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:58 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉलीवुड के लिए 2018 के शुरूआती महीने रहे बेहद खास...

khaskhabar.com: शनिवार, 31 मार्च 2018 5:35 PM (IST)
बॉलीवुड के लिए 2018 के शुरूआती महीने रहे बेहद खास...
मुंबई। बॉलीवुड के लिए 2018 के शुरूआती महीने अच्छे बित रहे है।2018 की पहली फिल्म पद्मावत ने बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाल दिखाया.उसके बाद लगता है कि बॉक्स ऑफिस पर सारी फिल्म धमाल मचा रही है। वर्ष की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 25 जनवरी को 'पद्मावत' के रूप में मिली। पद्मावत फिल्म ने कई दिक्कतों के बाद भी 300 करोड़ रुपये से थोड़ा कम कलेक्शन किया। -पद्मावत के बाद अब बात करते है दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी..ये फिल्म भी दर्शकों को खूब पंसद आई और फिल्म ने सौ करोड़ क्लब में आसानी से एंट्री ले ली। फिल्म की लागत और कलेक्शन को देखते हुए इसे सुपरहिट कहा जा सकता है। -अक्षय कुमार की पैडमैन ने लगभग 80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और लागत को देखते हुए यह फिल्म सेमी हिट रही। -अजय देवगन की 'रेड' भी बॉक्स ऑफिस पर सेमी हिट रही है। यह फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है और इसके सौ करोड़ क्लब में शामिल होने की संभावना है। -हिचकी फिल्म की लागत रिलीज के पहले ही वसूल हो चुकी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से अच्छा-खासा मुनाफा कमाया। हॉलीवुड फिल्म ब्लैक पेंथर भी सफल रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement