Advertisement
व्हाइट हाउस छोड़ने से पहले बाइडेन की यूक्रेन को बड़ी मदद, 2.5 बिलियन डॉलर की अतिरिक्त सुरक्षा सहायता का ऐलान

यूएसएआई के तहत सैन्य उपकरण अमेरिकी स्टॉक से प्राप्त करने के बजाय रक्षा उद्योग या साझेदारों से खरीदे जाते हैं, जिसका अर्थ है कि उन्हें युद्ध के मैदान में पहुंचने में महीनों या वर्षों का समय लग सकता है।
इससे पहले 18 दिसंबर को ब्रिटिश रक्षा सचिव जॉन हीली ने घोषणा की थी कि यूके ने नौसेना के ड्रोन, वायु रक्षा प्रणाली और तोपखाने सहित नए सहायता पैकेज के साथ यूक्रेन को अपना सैन्य समर्थन बढ़ा दिया है।
हीली ने एक इंटरव्यू में कहा कि ब्रिटेन के नेतृत्व वाले बहुराष्ट्रीय सैन्य अभियान ऑपरेशन इंटरफ्लेक्स के तहत यूक्रेनी सैनिकों के लिए प्रशिक्षण 2025 में भी जारी रहेगा।
ब्रिटिश रक्षा सचिव ने कहा, कीव के लिए ब्रिटेन का समर्थन 'अडिग' है और ब्रिटेन हमेशा 'पुतिन को जीतने से रोकने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहेगा।'
जुलाई में, नई लेबर सरकार ने 2030-2031 तक यूक्रेन को प्रति वर्ष 3 बिलियन पाउंड की सैन्य सहायता देने का संकल्प लिया था।
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण को तीन वर्ष पूरे होने वाले हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


