Advertisement
भूमि पेडनेकर ने अपने जन्मदिन पर लिया पर्यावरण को बचानेे का संकल्प

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे बहुत खुशी होगी अगर भूमि फाउंडेशन उन लोगों को सशक्त बनाकर पर्यावरण को बचाने में प्रमुख भूमिका निभा सके जिन्होंने पृथ्वी की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।"
वह आगे कहती हैं, "भूमि फाउंडेशन को लॉन्च करने की दिशा में काम करना मेरे लिए खुशी की बात है और वह भी मेरे जन्मदिन पर, इससे ज्यादा खास कुछ नहीं हो सकता। मेरे नाम का मतलब पृथ्वी है। मैं अपनी कमाई का एक हिस्सा भूमि फाउंडेशन की ओर जाएगा ताकि इस धन का उपयोग पर्यावरण की सहायता के लिए किया जा सके।''
भूमि कहती हैं, एक जलवायु योद्धा रूप में मैं जागरूकता बढ़ाने, बातचीत को बढ़ावा देने और एक स्थायी पर्यावरण के निर्माण के लिए सब कुछ करना चाहती हूं। जब भूमि फाउंडेशन लॉन्च होगा तो इससे जलवायु संरक्षणवादियों और पर्यावरणविदों की सेना को मदद मिलेगी।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


