Bhumi Pednekar: Not averse to playing cameos-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कैमियो निभाने के खिलाफ नहीं हूं : भूमि

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 फ़रवरी 2020 2:27 PM (IST)
कैमियो निभाने के खिलाफ नहीं हूं : भूमि
मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडणेकर को 'शुभ मंगल ज्यादा सावधान' और 'भूत पार्ट वन : द हॉन्टेड शिप' में स्पेशल अपीयरेंस में देखा जाएगा, जिस पर उनका कहना है कि फिल्मों में छोटे किरदारों को निभाने के वह खिलाफ नहीं हैं। भूमि ने कहा, "मैं हमेशा कहानियों से प्रेरित होती हूं। एक कलाकार के तौर पर, मैं खुद को खुशकिस्मत समझती हूं कि मुझे यह फिल्में मिलीं। मैं हमारी इंडस्ट्री द्वारा बनाए जाने वाले बेहतरीन फिल्मों का हिस्सा बनना चाहती हूं। यह मेरी एक निजी महत्वाकांक्षा और लक्ष्य है, इसलिए अगर किसी बेहतरीन फिल्म को कैमियो किरदार निभाने के लिए मेरी जरूरत पड़ती है, तो मैं इसके खिलाफ नहीं जाऊंगी।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement