Bhumi decided to devote time to Covid-affected on seeing what her mother went through-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूमि ने किया कोरोना पीड़ितों को अधिक समय देने का फैसला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 21 मई 2021 12:50 PM (IST)
भूमि ने किया कोरोना पीड़ितों को अधिक समय देने का फैसला
मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर का कहना है कि कोविड-19 के चलते उनकी मां जिन कठिन परिस्थितियों में से होकर गुजरी हैं, उसने उन्हें इस बात का एहसास कराया है कि अगर सुविधाओं से लैस लोग महामारी के दौरान इस कदर भयावह स्थिति से गुजरते हैं, तो दूसरों के लिए यह और भी कितना मुश्किल होगा। भूमि कहती हैं, "जब मैंने देखा कि वायरस की वजह से मेरी मां दिक्कतों का सामना कर रही है, उस वक्त मैंने खुद से कहा था कि मैं अपने वक्त का समर्पण यथासंभव अधिक से अधिक लोगों को बचाने में करूंगी। अगर हम सुविधाओं से लैस लोग इतनी परेशानियां उठा रहे हैं, तो जरा सोचिए कि दूसरों को कितनी मुश्किलें आ रही होंगी।" वह आगे कहती हैं, "देश के नागरिक के रूप में यह हमारा कर्तव्य है कि हम आगे आकर कुछ करें। अपने साथी नागरिकों का साथ निभाना रहना हमारा कर्तव्य है।" अपनी पहल कोविड वॉरियर के बारे में उन्होंने कहा, "देशभर से इतने सारे एसओएस कॉल का आना अच्छा महसूस कराता है। हमारा मिशन अधिक से अधिक लोगों की मदद करना है। मुझे यकीन है कि हम वायरस पर जीत हासिल करेंगे। फिलहाल के लिए हमें एक-दूसरे के साथ खड़े होने और मदद करने की जरूरत है। हमें निरंतर एक-दूसरे की देखभाल करनी होगी।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement