Advertisement
एक्टिंग के साथ कविता भी लिखती हैं भाग्यश्री बोरसे, पहली बार बताया अपना सीक्रेट

एक्ट्रेस ने पोस्ट में यह भी बताया कि उन्होंने इसे पहले कभी क्यों नहीं बताया। उन्होंने लिखा, "अब आप कहेंगे, क्यों नहीं शेयर करतीं? शायद करुंगी, शायद नहीं। बस इतना है कि मेरी जिंदगी की हर चीज यहां तारीफ या आलोचना के लिए सामने है और ये बिल्कुल ठीक है क्योंकि इससे मुझे आगे बढ़ने में मदद मिलती है, लेकिन कविता? मैं इसे लिखते हुए बस बहना चाहती हूं। दुनिया को भूलकर अपने दिल की सुनना चाहती हूं। शायद यही वो हिस्सा है, जो मुझे याद दिलाता है कि मैं कौन हूं।"
अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए उन्होंने लिखा, "तो शायद, किसी दिन, ये कवयित्री अपना एक हिस्सा दुनिया के सामने रखेगी। शायद किसी दिन, मैं आपको वो शब्द पढ़ने दूंगी, जो मैंने कभी जोर से कहे नहीं। तब तक, ये छोटी सी कवयित्री आपसे एक वादा मांगती है, खुद के साथ और दूसरों के साथ भी दयालु और नरम रहें, क्योंकि जिंदगी ही सच बने रहने के बारे में है।"
अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे जल्द ही फिल्म 'ऑपरेशन गंगा' में नजर आएंगी। इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले फिल्ममेकर विष्णु मोहन ने डायरेक्ट किया है, जो ब्लॉकबस्टर 'मेप्पाडियन' को डायरेक्ट करने के लिए जाने जाते हैं।
'ऑपरेशन गंगा' एक सरवाइवल थ्रिलर ड्रामा होगी, जिसमें मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के अलावा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल, भाग्यश्री बोरसे, पार्थिबन और आदिल हुसैन भी होंगे। फिल्म की शूटिंग इस समय जॉर्जिया में चल रही है और यह मोहनलाल के करियर की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक मानी जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


