There will be a big clash at the box office on April 14, Jerseys success in doubt Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

केजीएफ-2 के सामने बौनी साबित होगी बीस्ट, हिन्दी में प्रचार शून्य

khaskhabar.com: रविवार, 03 अप्रैल 2022 2:46 PM (IST)
केजीएफ-2 के सामने बौनी साबित होगी बीस्ट, हिन्दी में प्रचार शून्य
बिना किसी प्रमोशन के हिंदी सिने बाजार में कदम रख रहे हैं विजय मास्टर के मेकर्स ने फिल्म को लेकर फैंस के बीच उठ रहे क्रेज की वजह से इसे कई भाषाओं में एक साथ रिलीज करने का फैसला तो कर लिया, मगर वो फिल्म का प्रमोशन नहीं कर सके हैं। बिना किसी प्रमोशन के अन्य भाषाओं में रिलीज हुई फिल्म मास्टर को थियेटर पर नुकसान झेलना पड़ा था। ऐसा ही इस बार भी हो रहा है। थलापति विजय की फिल्म बीस्ट के ट्रेलर तक को हिंदी या दूसरी भाषाओं में अभी तक रिलीज नहीं किया गया है। इसका फिल्म पर नकारत्मक असर पडऩा तय है। केजीएफ की पहली फ्रेंचाइजी की वजह से चरम पर है केजीएफ 2 का क्रेज
इधर, इससे पहले ही केजीएफ 2 का क्रेज पूरे देश में चरम पर है। फिल्म का ट्रेलर भी काफी दमदार था। यश की पॉपुलेरिटी के अलावा इस फिल्म को मेकर्स ने सही प्लानिंग और भरपूर प्रमोशन के साथ पैन इंडिया स्तर पर रिलीज करने का फैसला लिया है। ऐसे में थलापति विजय की बीस्ट को यश की केजीएफ 2 से कड़ी टक्कर मिलेगी।
कॉलीवुड के बाहर नहीं है थलापति विजय की फैन फॉलोइंग
कॉलीवुड सुपरस्टार थलापति विजय तमिल सिनेमा इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं। तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की फैन फॉलोइंग रजनीकांत के बाद दूसरे नंबर पर है। हालांकि तमिल सिनेमा के बाहर थलापति विजय की खास फैन फॉलोइंग नहीं है। यहां तक की उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगु या फिर किसी दूसरी भाषा में भी फिल्म नहीं की है। जबकि इसके उलट केजीएफ के साथ यश पहले ही नामी पैन इंडिया स्टार बन चुके हैं। यश की केजीएफ ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत सभी सिनेदर्शकों का दिल इस फिल्म से जीत लिया है।

ये भी पढ़ें - अक्षय ने ट्विंकल को दिए प्याज वाले झुमके

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement