उरी पर हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत में पाक कलाकारों को लेकर चला विरोध रंग लाया, जब पाकिस्तान के सितारे फवाद खान ने चुपचाप भारत छोड दिया, हालांकि पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान जो शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रईस’ में नायिका बनकर आ रही हैं, अभी तक भारत में ही हैं। कहा जा रहा है पाकिस्तान के दूसरे सितारे अली फजल भी जल्द ही भारत छोड देंगे।