Bahubali 2 ready to release in chiana -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चीन में अब गूंजेगी ‘बाहुबली’, 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज को तैयार

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 8:08 PM (IST)
चीन में अब गूंजेगी ‘बाहुबली’, 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज को तैयार
बॉलीवुड के मिस्टर ​परफेक्शनिस्ट आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ और प्रभास की फिल्म ‘बाहुबली’ शानदार कमाई कर रही है। दोनों ही फिल्मों को अबतक की सबसे बड़ी फिल्में माना जा रहा है। दंगल जहां 2016 की क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को रिलीज हुई थी वहीं प्रभास की बाहुबली 2 2017 की 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी। इन दिनों ही फिल्मों में बॉक्स पर ताबड़ तोड़ कमाई की ​है। फिल्म के बेहतरीन कथानक और दृश्य ने दर्शकों के दिलो दिमाग पर गहरा असर छोड़ा है। साथ ही दोनों ही फिल्मों में कलाकारों के बेहतरीन और जबरदस्त अभिनय से कांटे की टक्कर दे रही थी। दंगल ने जहां बॉलीवुड की सभी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा वहीं दक्षिण भारतीय फिल्मों का सब रिकॉर्ड बाहुबली 2 ने तोड़ा है। चीन में दंगल रिलीज के बाद अब खबरों की मानें तो ‘बाहुबली’ मेकर्स फिल्म को चीन में रिलीज करने के लिए पूरी तरह से तैयार है और फिल्म को जल्द ही 6000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जायेगा। दरअसल दोनों ही फिल्में 2000 करोड़ के आंकड़े के बेहद करीब है, लेकिन देखना दिलचस्प होगा कि इस नंबर गेम में कौन विनर होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement