Advertisement
'ओ2 एरिना' की यादों से बाहर नहीं निकल पा रहे बादशाह, मिनी डॉक्यूमेंट्री का दूसरा पार्ट किया शेयर

वीडियो को देखकर साफ है कि बादशाह 'ओ2 एरिना' में परफॉर्म करने के बाद खुद को उस पल से बाहर नहीं निकाल पा रहे हैं और हर छोटे पल को जी रहे हैं। इससे पहले सिंगर ने 'ओ2 एरिना' मिनी डॉक्यूमेंट्री का पहला पार्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने शो के बैक स्टेज की तैयारियों को दिखाया था।
सिंगर का कहना था कि वो 10 साल पहले ओ-2 एरिना में आए थे और सबसे पहले ड्रेक (कनाडाई रैपर, गायक और अभिनेता) को देखा था और उस वक्त भी नहीं सोचा था कि इस मंच पर परफॉर्म करने का मौका मिलेगा, लेकिन मेहनत करते रहो और मजे में रहो।
बादशाह ने 22 मार्च 2026 को ओ-2 एरिना में परफॉर्म किया था। अपनी परफॉर्मेंस के दौरान सिंगर अपने माता-पिता के साथ लंदन पहुंचे थे और उनके चेहरे पर अलग ही चमक थी। सिंगर की मां पहली बार लंदन पहुंची थी और उन्होंने 'ओ-2 एरिना' को बड़ा सा मैदान बताया था, हालांकि वो पल भी सिंगर के लिए सुकून वाला था।
एक तरफ सिंगर 'ओ-2 एरिना' की यादों में डूबे हैं। दूसरी तरफ सिंगर का 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद खत्म हो चुका है। सिंगर ने राष्ट्रीय महिला आयोग से माफी मांगते हुए कुछ बच्चियों की शिक्षा का बेड़ा उठाया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


