Baahubali 2 leaked: War sequence goes viral, graphic designer arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदर्शन पूर्व बाहुबली-2 SM पर लीक, लगा झटका, एक गिरफ्तार:Video

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 12:06 PM (IST)
प्रदर्शन पूर्व बाहुबली-2 SM पर लीक, लगा झटका, एक गिरफ्तार:Video
आगामी वर्ष 28 अप्रैल को प्रदर्शित होने वाली सिने उद्योग की दूसरी सबसे महंगी फिल्म ‘बाहुबली-2’ की कहानी सोशल मीडिया पर एक बार फिर से लीक हो गई है। कुछ माह पूर्व इस फिल्म का कुछ मिनटों का दृश्य इंटरनेट पर लीक हो गया था। बताया जा रहा है कि दूसरी बार लीक हुआ ये सीन ठीक उस सवाल के जवाब से पहले का है, जब कट्टपा ये बताएंगे कि उन्होंने बाहुबली को क्यों मारा? आंध्रप्रदेश पुलिस ने एस एस राजमौली की ‘बाहुबली- द कंक्लूजन’ से नौ मिनिट का फुटेज चुराने के आरोप में विजयवाडा से एक ग्राफिक्स डिजाइनर को गिरफ्तार किया है। फिल्म का ये वार सीन जब तेजी से वायरल हुआ तो राजमौली ने हैदराबाद के जुबली हिल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। अनसुलझी पहेली बनी हुई है इन सितारों की मौत

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement