baadshaho new poster ajay devgn esha gupta emraan hashmi vidyut jammwal come together-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टीजर से कुछ घंटे पहले जारी हुआ बादशाहो का नया पोस्टर

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2017 10:26 AM (IST)
टीजर से कुछ घंटे पहले जारी हुआ बादशाहो का नया पोस्टर
‘बादशाहो’ का टीजर मंगलवार को जारी किया जा रहा है। टीजर रिलीज से पहले इस फिल्म के निर्माताओं ने इसका एक और नया पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर के रिलीज के साथ ही फिल्म के कहानी का दर्शक अंदाजा लगा सकते हैं। पोस्टर में फिल्म के सभी किरदार और उनके लुक नजर आ रहे हैं। फिल्म का यह पोस्टर खुद अजय देवगन ने शेयर किया है और पोस्टर के साथ लिखा है, ‘हम आ रहे हैं। बादशाहो टीजर आज सुबह 11 बजे। इस के साथ यह साबित हो गया है कि, फिल्म का असली धमाका तो 11 बजे होगा जब फिल्म का टीजर आएगा। पिछले काफी दिनों से फिल्म ‘बादशाहो’ के लगातार कई पोस्टर दर्शकों के सामने आ रहे हैं। इसमें खास बात यह है कि फिल्म के सभी पोस्टर फिल्म के कलाकारों ने अपने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इन सभी पोस्टर्स में हर किरदार के लुक सामने आएं हैं। लेकिन अब एक ऐसा पोस्टर सामने आ गया है जिसमें फिल्म के सभी किरदार एक साथ दिख रहे हैं। फिल्म ‘बादशाहो’ एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जामवाल और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म 1 सितंबर को रिलीज होगी। खबर है कि फिल्म का पहला प्रोमो सलमान खान की फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के साथ यानी 23 जून को जारी किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement