Ayesha Takia spotted with her son-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बेटे संग नजर आई वॉन्टेड गर्ल आयशा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 जून 2017 11:58 AM (IST)
बेटे संग नजर आई वॉन्टेड गर्ल आयशा
लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी करने वाली अभिनेत्री आयशा टाकिया जल्द ही दो नई फिल्म में नजर आने वाली है। जिसमे से ‘जिंदगी ये जिंदगी’ फिल्म का पोस्टर हाल ही में रिलीज किया गया है। जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। बता दें कि आयशा पिछले दिनों से अपनी लिप सर्जरी के चलते चर्चा में आई थी जिसके लिए उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया था। उस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही थी। इनमें उनका लुक इतना अलग लग रहा था कि लोगों ने इसे ट्रॉल करना शुरू कर दिया था। हाल ही में आयशा अपने बेटे संग नजर आई है। उनकी हालिया तस्वीरें उन्ही बातों की तरफ इशारा करती हैं जैसा आयशा ने इंटरव्यू में कहा था। अपनी हालिया तस्वीरों में वह बिल्कुल वैसी ही लग रही हैं जैसी पहले वह दिखती थी। आयशा तस्वीरों में बेटे के साथ मुस्कुराते हुए पोज दे रही थी। बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस को मुंबई के वर्सोवा में उनके बेटे मिकेल आजमी के साथ देखा गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement