Advertisement
जानें, माला सिन्हा ने क्यों लिया वैजयंती माला व मीना कुमारी का नाम

माला सिन्हा ने कहा, ‘‘फिल्मफेयर के तत्कालीन संपादक बी. के. करंजिया ने मुझसे समारोह में आने के लिए कहा था क्योंकि दोनों फिल्मों में से किसी एक के लिए मेरे पुरस्कार जीतने की ज्यादा संभावना थी। समारोह के दिन मैं सुबह जल्दी उठी। कपड़ों वगैरह की तैयारियां कीं लेकिन जब शाम को पुरस्कार मिलने की बारी आई तो पुरस्कार फिल्म ‘संगम’ के लिए वैजयंतीमालाजी को मिल गया।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक और बार, एक और साल, करंजिया साहब ने मुझसे कहा कि फिल्म ‘बहूरानी’ के लिए मुझे फिल्मफेयर मिलने की संभावना है। लेकिन यह पुरस्कार मीनाजी (मीनाकुमारी) को ‘साहिब बीबी और गुलाम’ के लिए मिल गया।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



