Advertisement
अवतार-2: टूटा एवेंजर्स एंड गेम का रिकॉर्ड, अब केजीएफ-2 की बारी

अब बॉक्स ऑफिस को उम्मीद है कि अवतार: द वे ऑफ वाटर भारतीय की गत वर्ष की ब्लॉकबस्टर रही फिल्म केजीएफ-2 के रिकॉर्ड को भी तोडऩे में सफल हो जाएगी। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि आगामी सप्ताह भारत में कोई बड़ी हिन्दी फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो रहा है। केजीएफ-2 ने बॉक्स ऑफिस पर 434 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। हालांकि इसकी उम्मीद बहुत कम है कि अवतार-2 केजीएफ-2 को पीछे छोड़ पाएगी।
वर्तमान में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जिस तरह से अवतार: द वे ऑफ वाटर कारोबार कर रही है उसे देखते हुए महसूस हो रहा है कि इसका भारत में लाइफ टाइम कारोबार 380-385 करोड़ के आसपास रह सकता है। आगामी बुधवार से दक्षिण भारत में तमिल व तेलुगू भाषा में 4 नई फिल्मों—वॉल्टेयर वीरैय्या, वीरा सिम्मा रेड्डी, थुनिवी और वारिसु —का प्रदर्शन होने जा रहा है। इन सभी फिल्मों में वहाँ के सुपर सितारे चिरंजीवी, नंदमूरि बालाकृष्ण, अजिथ और थलापति विजय शामिल हैं। पोंगल और मकर संक्रांति के अवसर पर प्रदर्शित होने वाली इन चारों सितारों की फिल्मों का दक्षिण में जबरदस्त क्रेज है, जिसके चलते यह अनुमान लगाया जा रहा है कि अवतार: द वे ऑफ वाटर को वहाँ से बहुत कम मात्रा में कारोबार मिलेगा। अब तक अवतार-2 को दक्षिण से सर्वाधिक कारोबार मिलता रहा है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


