Advertisement
जवान के प्रदर्शन से पूर्व एटली कुमार की अगली फिल्म वरुण धवन के साथ

फिल्म स्टार वरुण धवन की फिल्म साल 2024 की गर्मियों तक थियेटर पहुंचने वाली है। फिल्म की कहानी एक बेहद जबरदस्त इमोशनल ड्रामा फिल्म है। जिसमें लार्जर दैन लाइफ एक्शन सीक्वेंस है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म की शूटिंग करीब 4-5 महीने के अंदर पूरी हो जाएगी। फिलहाल फिल्म की लीडिंग एक्ट्रेस की तलाश जारी है। जिसे मेकर्स जून महीने के अंत तक फाइनल कर लेंगे। अब देखना ये है कि इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कब होगा।
इन फिल्मों में बिजी हैं एटली कुमार और वरुण धवन
निर्देशक एटली कुमार फिलहाल सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म जवान को डायरेक्ट कर रहे हैं। इसके बाद उनकी अगली फिल्म का अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। जबकि, एक्टर वरुण धवन इन दिनों राज एंड डीके की वेब सीरीज सिटाडेल में बिजी हैं। इसके बाद वो निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म बवाल लेकर थियेटर पहुंचेंगे। साथ ही वो भेडिय़ा 2 में भी नजर आने वाले हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


