Ashwiny to weave, learn from many more stories-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीखने और बनाने के लिए कई कहानियां हैं : अश्विनी

khaskhabar.com: सोमवार, 19 अगस्त 2019 4:19 PM (IST)
सीखने और बनाने के लिए कई कहानियां हैं : अश्विनी
मुंबई। निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी (Ashwiny Iyer Tiwari ) ने अपनी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ को इतना अधिक प्यार देने के लिए प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कहा कि यहां बनाने के लिए कई सारी कहानियां हैं, जिनसे जिंदगी भर के लिए कुछ सीखा जा सकता है। अश्विनी ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी फिल्म को इतना ज्यादा प्यार देने और इसे प्रोत्साहित करने के लिए प्यारे दर्शकों और सिनेमा प्रेमियों, आपका धन्यवाद। अभी भी बनाने के लिए कई सारी कहानियां हैं और जिनसे जिंदगी भर के लिए कुछ सीखा जा सकता है।’’ अश्विनी फिलहाल ‘पंगा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें कंगना रनौत हैं। यह फिल्म महिला कबड्डी खिलाडिय़ों और उनकी राह में आने वाली वाली कठिनाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement