Ashutosh Rana waiting for Renuka to say action-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आशुतोष राणा पत्नी रेणुका शहाणे के साथ इसे लेकर हैं काफी उत्सुक

khaskhabar.com: मंगलवार, 26 दिसम्बर 2017 7:09 PM (IST)
आशुतोष राणा पत्नी रेणुका शहाणे के साथ इसे लेकर हैं काफी उत्सुक
नई दिल्ली। अभिनेता आशुतोष राणा अपनी पत्नी व अभिनेत्री रेणुका शहाणे के साथ फिल्मों में काम करने को लेकर काफी उत्सुक हैं और वह चाहते हैं कि उनकी फिल्म की निर्देशक रेणुका हों। आशुतोष ने आईएएनएस से कहा, ‘‘मैं रेणुका की फिल्मों का हिस्सा बनना चाहता हूं। वह बेहतरीन निर्देशक, अभिनेत्री, पटकथा लेखक और संवाद लेखक हैं। वह पटकथाएं तैयार कर रही हैं। मैं उस समय का इंतजार कर रहा हूं जब वह एक्शन और कट कहेंगी क्यूंकि मैं जानता हूं कि वह एक अभिनेता के तौर पर मेरा अच्छे से इस्तेमाल कर सकती हैं।’’ फिल्म की शूटिंग के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘यह शौर्यमन (बेटे) की 10वीं की परीक्षा के बाद शुरू होगी। शायद, फरवरी या मार्च के बाद। ये फीचर फिल्में होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement