Advertisement
जया बच्चन के पैपराजी वाले बयान पर भड़के अशोक पंडित, बताया घमंडी

उन्होंने आगे कहा कि पैपराजी मेहनती प्रोफेशनल हैं, जो अपना काम कर रहे हैं। ज्यादातर मौकों पर खुद स्टार्स और उनकी पीआर टीम ही उन्हें बुलाती है। पंडित ने लिखा, “अगर पैपराजी कल्चर के खिलाफ उनकी इतनी मजबूत राय है तो इस गलत गुस्से में दूसरों को कोसने की बजाय खुद के अंदर झांकने का समय आ गया है।”
अशोक पंडित की पोस्ट पर कई यूजर्स पंडित के पक्ष में खड़े नजर आ रहे हैं तो कुछ जया बच्चन का बचाव भी करते दिखे।
जया बच्चन लंबे समय से पैपराजी की आक्रामक फोटोग्राफी से नाराज रही हैं और कई बार सार्वजनिक रूप से उन्हें डांट भी चुकी हैं। गौरतलब है कि हाल ही में एक इवेंट में भी जया बच्चन ने पैपराजी से नाराजगी जताई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
एक इवेंट में जया बच्चन पैपराजी और मीडिया के साथ अपने रिश्ते पर बात करती नजर आईं। जया ने बताया कि मीडिया के साथ उनके रिश्ते बहुत अच्छे हैं, लेकिन पैपराजी के बारे में उनकी सोच ऐसी नहीं है। उन्होंने पैपराजी के ड्रेसअप की आलोचना करते हुए कहा कि हाथ में मोबाइल फोन लेकर सेलिब्रिटीज की तस्वीरें लेना क्या सही है और वे प्राइवेसी में भी सेंध लगा देते हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


