khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 11:41 AM (IST)
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल को आगामी फिल्म में गैंगस्टर से नेता बनने
वाले अरुण गावली के किरदार में देखा जाएगा। अभिनेता का कहना है कि वह बेहतर
अनुभव के लिए फिल्म करते हैं। आगामी फिल्म ‘डैडी’ के टीजर की विशेष
स्क्रीनिंग पर शामिल अर्जुन ने बुधवार को कहा, ‘हर फिल्म का अपना एक अलग
सफर होता है। आप फिल्में इसलिए करते हैं, क्योंकि आप करना चाहते हैं। मैं
इसलिए करता हूं, क्योंकि मुझे इससे बेहतर अनुभव मिलता है।’
बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!