एक आंख से देखने को अर्जुन रामपाल है मजबूर, जाने क्या है कारण
khaskhabar.com: बुधवार, 04 जनवरी 2017 2:08 PM (IST)
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की एक आंख में चोट लग गई है जिस वजह से वो इन दिनों आराम कर रहे है। अर्जुन की पिछली फिल्म कहानी 2 थी। जिसमें उनके साथ विद्या बालन नजर आई थी। अर्जुन के एक आंख में चोट लगने के कारण पट्टी बंधी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की है। आंख पर पट्टी लगी होने के कारण उन्हें देखने में दिक्कत हो रही है।
अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर डालते हुए लिखा, अब मुझे पता चल गया कि एक आंख पर पट्टी लगाने वाले समुद्री डाकू दुनिया कैसे देखते होंगे। आंख में मामूली चोट है। यह इतनी गंभीर नहीं है जितना दिख रहा है। केवल एक आंख से देखने के कारण दिक्कत आ रही है।