Advertisement
अपारशक्ति खुराना का नया गाना 'लफ्जां' रिलीज, अनकहे एहसासों को किया बयां

उन्होंने कहा, "यह गाना उस प्यार के बारे में है जो तब भी रहता है जब शब्द खत्म हो जाते हैं। मैं हमेशा ऐसे संगीत में विश्वास करता हूं जो दिल से जुड़ता है। 'लफ्जां' को लेकर मेरी उम्मीद है कि सुनने वाले यह समझें कि प्यार को जोर-जोर से बताने की जरूरत नहीं होती। कभी-कभी प्यार चुप्पी में होता है, उन लफ्जों में होता है, जो हम कभी कह नहीं पाते।"
अपारशक्ति खुराना ने यह गाना विश्व धलिवाल के साथ मिलकर बनाया है, और इसे प्रोड्यूस मीर देसाई ने किया है। इस गाने में नया और आधुनिक संगीत है।
अपारशक्ति खुराना ने अब तक के करियर में यूं तो कई किरदार निभाए, लेकिन लोकप्रियता उन्हें राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' से हासिल हुई। उन्होंने इस फिल्म में 'बिट्टू' का किरदार निभाया था, जो राजकुमार राव के किरदार का दोस्त है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन किया था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


