Anushka Virat to make their relationship Official -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:00 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवराज की शादी में अनुष्का-विराट करेंगे इस बात का ऐलान!

khaskhabar.com: सोमवार, 28 नवम्बर 2016 3:41 PM (IST)
युवराज की शादी में अनुष्का-विराट करेंगे इस बात का ऐलान!
बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली जल्दी ही अपने रिलेशनशिप को आॅफिशियल करने वाले है। आपको बता दें कि युवराज ​सिंह और हेजल कीच की शादी 30 नवंबर को होने वाली है। विराट युवराज के सबसे करीबी दोस्त हैं। 30 नवंबर को होने वाली इस शादी में विराट और अनुष्का शामिल होने वाले है। युवराज के खास करीबियों की लिस्ट में दोनों का नाम शामिल है। गौरतलब है कि टीम इंडिया के टेस्ट कैप्टन विराट कोहली के 28वें जन्मदिन पर 5 नवंबर को भी अनुष्का उनके साथ राजकोट गई थीं। मोहाली में चल रहे तीसरे टेस्ट मैच से पहले भी अनुष्का-विराट को साथ देखा गया था। कई उतार चढ़ाव के बाद ऐसा लगता हैं कि शायद इस बार वो कुछ अच्छा होने के लिए वापस साथ लौटे हैं। युवराज-हेजल की शादी के लिए जिला फतेहगढ़ साहिब के दुफेरा गांव में भी इंतजाम किए जा रहे हैं। ये जोड़ी यहां डेरा प्रमुख बाबा राम सिंह से आशीर्वाद लेगी। युवराज की मां शबनम सिंह बाबा राम सिंह की भक्त हैं जो उनके धार्मिक गुरू हैं। रिकॉर्ड कीमत में बिके सिंघम-3 के अधिकार, केरल में बना इतिहास

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement