Anushka hails hubby Virat Kohli-led Team India victory-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनुष्का ने टीम इंडिया की जीत पर जताई खुशी

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 सितम्बर 2021 4:58 PM (IST)
अनुष्का ने टीम इंडिया की जीत पर जताई खुशी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की जीत पर खुशी जताते हुए ब्लू हार्ट इमोजी शेयर किया। अनुष्का ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट द्वारा पोस्ट की गई एक तस्वीर को साझा किया। उन्होंने लिखा, "दिस टीम ।" विराट ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ तस्वीरों का एक सेट साझा किया।
उन्होंने कैप्शन लिखा, "कठिन परिस्थितियां मजबूत लोगों का निर्माण करती हैं।"
मैनचेस्टर में शुक्रवार को होने वाले पांचवें और अंतिम टेस्ट से पहले इंग्लैंड को भारत से 157 रन से हार का सामना करना पड़ा। ओवल में 50 साल में भारत की यह पहली जीत है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement