Anuradha Mukherjee to play gangster Vikas Dubey wife in Hanak-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'हनक' में गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी का किरदार निभाएंगी अनुराधा मुखर्जी

khaskhabar.com: बुधवार, 16 दिसम्बर 2020 1:20 PM (IST)
'हनक' में गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी का किरदार निभाएंगी अनुराधा मुखर्जी
मुंबई| अभिनेत्री अनुराधा मुखर्जी फिल्म हनक में कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे की पत्नी ऋचा दुबे की भूमिका निभाने वाली हैं। अपनी भूमिका के बारे में बात करते हुए, अनुराधा ने साझा किया, "मेरा स्क्रीन कैरेक्टर बहुत मजबूत और अनयूजुअल है और मुझे खुशी है कि यह भूमिका मुझे मिली। हर कलाकार का सपना होता है कि वह उस रोल को निभाए जहां उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले। विकास दुबे की कहानी मीडिया में सबसे ज्यादा चर्चा में थी, इसलिए कहानी के तौर पर देखा जाए तो हनक नई और रुचिकर है। हनक मृदुल कपिल द्वारा लिखी गई किताब 'मैं कानपुर वाला' पर आधारित है। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement