Anita Hassanandani, husband to feature in music video-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पहली बार पति रोहित के साथ काम को लेकर अनिता ने कहा...

khaskhabar.com: बुधवार, 06 फ़रवरी 2019 7:27 PM (IST)
पहली बार पति रोहित के साथ काम को लेकर अनिता ने कहा...
मुंबई। अभिनेत्री अनिता हस्सनंदनी अपने पति रोहित रेड्डी के साथ एक म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। यह गीत पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान ने गाया है। वीडियो गीत ‘तेरी याद’ राज कुंद्रा और रॉबिन बहल द्वारा निर्देशित है। पहली बार पति के साथ काम को लेकर उन्होंने कहा, ‘‘‘तेरी याद’ एक प्यारा रोमांटिक गीत है और जब राज ने हमसे इस वीडियो में काम करने के लिए कहा तो हमें हां कहने में ज्यादा लंबा समय नहीं लगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘रोहित के साथ काम करने के अलावा, इस गीत को सनी ब्राउन द्वारा खूबसूरती से लिखा और कंपोज किया गया है। हमें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे।’’
यह गीत 8 फरवरी को रिलीज होगा।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement