Angela Krislinzki starts shooting for Tauba Tera Jalwa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एंजेला ने शुरू की 'तौबा तेरा जलवा' की शूटिंग

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 फ़रवरी 2020 5:36 PM (IST)
एंजेला ने शुरू की 'तौबा तेरा जलवा' की शूटिंग
मुंबई। अभिनेत्री एंजेला क्रिसलिनजकी ने शरमन जोशी के विपरीत शाद अली द्वारा निर्देशित एक वेब सीरीज की शूटिंग हाल ही में खत्म की और अब वह अपनी नई फिल्म 'तौबा तेरा जलवा' की शूटिंग शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। एंजेला के साथ इस फिल्म में अमिषा पटेल, जतिन खुराना और राजेश शर्मा भी हैं। यह आकाशादित्य लामा द्वारा लिखित और निर्देशित है। एंजेला ने इस बारे में कहा, "इस फिल्म की शूटिंग में काफी मजा आ रहा है। फिल्म की कहानी सुनने के बाद ही मैंने इसके लिए हांमी भर दी। यह किसी भी कलाकार के लिए एक सपनों का चरित्र है और यह किरदार मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें मैं ग्लैमरस अवतार में नहीं दिखूंगी। चाहे वह विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित फिल्म '1921' की बात हो या पुरी जगन्नाध की फिल्म 'रोग' हो, मैंने केवल ग्लैमरस किरदार ही निभाया है।" 'तौबा तेरा जलवा' के बारे में उन्होंने कहा, "यह बॉलीवुड में मेरा डेब्यू है, ऐसा इसलिए क्योंकि '1921' में मैंने नकारात्मक भूमिका निभाई थी और इस फिल्म में मैं अमिषा पटेल के साथ एक सकारात्मक भूमिका में नजर आऊंगी। फिल्म में अपने किरदार के लिए मैंने पांच किलो तक वजन बढ़ाया है।"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement