Amitabh bachchan challenges ranveer singh to a fashion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिग बी ने रणवीर सिंह को दी ये टक्कर...

khaskhabar.com: शनिवार, 02 जून 2018 12:39 PM (IST)
बिग बी ने रणवीर सिंह को दी ये टक्कर...
मुंबई। बॉलीवुड में रणवीर सिंह एक्टिंग के साथ-साथ अपने रंग-बिरंगे आउटफिट के लिए जाने जाते हैं। उनका यही अंदाज बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ को रास आ गया है। इस बात का सबूत हाल ही में इंस्टाग्राम पर बिग बी का पोस्ट है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का कहना है कि वह फैशन को लेकर रणवीर को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।' अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री के सर्वाधिक स्टाइलिश अभिनेता के तौर पर शुमार किया जाता है। अमिताभ ने फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बैंगनी रंग की शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। अमिताभ ने तस्वीर के साथ लिखा, रणवीर सिंह के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हूं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, इसकी लुक और फील प्रोडक्शन डिपार्टमेंट के निर्देश के तहत आंशिक रूप से उन्होंने डिजाइन की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement