Advertisement
पांच दशक तक राज करने वाले दिलीप कुमार को अमिताभ ने बताया हिंदी सिनेमा का पिलर

इस बात पर ऑडियंस ने खूब तालियां बजाईं लेकिन अमिताभ ने फिर से हिंदी सिनेमा के इतिहास में दिलीप कुमार की बेमिसाल जगह पर जोर दिया और कहा, "अरे नहीं-नहीं सर, बिफोर दिलीप कुमार जी और आफ्टर दिलीप कुमार जी।"
अभिनेता ने आगे बातचीत में दिलीप कुमार को हिंदी सिनेमा का एक ऐसा पिलर भी बताया जिसकी जगह कोई नहीं ले सकता। उन्होंने कहा, "वह हिंदी सिनेमा का स्तंभ हैं और वे एक ऐसा स्तंभ हैं, जिसे कोई पीछे नहीं कर सकता है।" 'कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18' सोमवार से शुक्रवार, रात 9:00 बजे, सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लीव पर आता है।
दिलीप कुमार और अमिताभ बच्चन 1982 में रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'शक्ति' में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दिलीप कुमार ने एक सख्त पुलिस अधिकारी पिता की भूमिका निभाई थी और अमिताभ बच्चन ने उनके बागी बेटे का किरदार निभाया था। इस दमदार अभिनय के लिए फिल्म को उस साल का सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला था और दिलीप कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


