Advertisement
अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' को सेंसर बोर्ड ने किया पास

एक फैन ने लिखा, "मजेदार, इंतजार था।" एक अन्य ने लिखा, "सिनेमाघरों में आ रहा है पुष्पा।" दूसरे ने लिखा, "सुपर अल्लू सर जी।"
‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर हाल ही में पटना के गांधी मैदान में लॉन्च हुआ था। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में प्रशंसकों का उत्साह देखने लायक था। लाखों की संख्या में गांधी मैदान में जुटी प्रशंसकों की भीड़ अपने 'श्रीवल्ली' और 'पुष्पा' की एक झलक पाने को बेकरार दिखी।
प्रशंसकों की भीड़ में से कुछ मैदान में लगे टावर पर चढ़ गए तो कुछ जोर-जोर से अपने सुपरस्टार के लिए चिल्लाते भी नजर आए।
हाई-वोल्टेज एक्शन-ड्रामा में इस बार काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ लीड रोल में रश्मिका मंदाना है। फिल्म में मलयालम सुपरस्टार फहाद फासिल के साथ ही अन्य शानदार सितारे भी हैं। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत टी सीरीज ने दिया है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


