khaskhabar.com: शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 08:55 AM (IST)
शुक्रवार
को केस की सुनवाई में अलीसा खान हरिद्वार कोर्ट पहुंची। अलीसा ने अपने
वकील अरविंद श्रीवास्तव के जरिए कोर्ट में दूसरी याचिका दायर की है। इसमें
कहा कि तलाक का केस लडने के लिए अलीसा के पास पैसा नहीं है। कोर्ट से अपील
की है कि इस केस को लडने के लिए पति से खर्चा दिलाया जाए। अलीसा खान हिन्दी
फिल्म ‘आइना’ में इमरान हाशमी के साथ नजर आ चुकी हैं। उनकी अंतिम हिन्दी
फिल्म विनोद छाबडा द्वारा निर्मित ‘मेरे पति की पत्नी’ थी, जिसमें उनके साथ
रति अग्निहोत्री, शक्ति कपूर और प्रेम चोपडा जैसे सितारों ने काम किया था।
अलीसा ने अगस्त 2016 में गाजियाबाद में अपने पति लव कपूर के खिलाफ शिकायत
दर्ज कराई थी। अलीसा ने लव कपूर के साथ शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन
किया था। अलीसा अपने पति लव कपूर के साथ गाजियाबाद में एक किराये के फ्लैट
में रहती थी।