Alia puts an end to break up rumour with Ranbir Kapoor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रणबीर के साथ ब्रेकअप की अफवाह पर आलिया ने तोड़ी चुप्पी

khaskhabar.com: शनिवार, 21 मार्च 2020 6:05 PM (IST)
रणबीर के साथ ब्रेकअप की अफवाह पर आलिया ने तोड़ी चुप्पी
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आखिरकार अपने और रणवीर कपूर के साथ ब्रेकअप की अफवाह पर चुप्पी तोड़ दी है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने प्रशंसको को इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह बालकनी पर खड़ी होकर सूर्यास्त होते देख रहीं हैं। लेकिन उनके कैप्शन पर लोगों का ध्यान ज्यादा आकर्षित हुआ। आलिया ने अपने कैप्शन में लिखा है, "'स्टे होम एंड..वाच सनसेट' उन्होंने इस फोटो का श्रेय रणबीर कपूर को दिया, और आलिया ने रणबीर 'आल टाइम फेवरेट' कहा।" आलिया की बहन शाहीन भट्ट ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "तो वह केवल हम सब की खराब तस्वीरें लेता है।"
रणबीर की मां और अनुभवी अभिनेत्री नीतू कपूर ने तस्वीर पर एक दिल का इमोजी पोस्ट किया।
आलिया और रणवीर अपने अगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में एक साथ दिखाई देंगे। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement