‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ स्टाइलिश और ‘उड़ता पंजाब’ में देसी युवती की भूमिका
निभा चुकीं अभिनेत्री आलिया भट्ट एक बार फिर अपनी प्रतिभा दिखाने को तैयार
हैं। उन्होंने कहा कि अलग तरह की भूमिकाएं निभाना खुद को चुनौती देने का एक
प्रश्र है, न कि अपनी प्रतिभा साबित करने का।
आलिया ने कहा,‘‘मेरा
मानना है कि स्टारडम आपके काम से आता है। तकनीकी शब्दों में यह कड़ी मेहनत
से आता है। कलाकार के तौर पर मैं खुश हूं कि मैं विभिन्न प्रकार की
भूमिकाएं निभाने में सक्षम हूं।’’
यह भी पढ़े :जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप यह भी पढ़े :बॉलीवुड में नंबर 1 पर लेकिन इस लिस्ट से अभी भी गायब!