Advertisement
लंदन में हॉलिडे एंजॉय कर रहीं आलिया भट्ट, शेयर की तस्वीर

कुछ समय पहले अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें वह ट्वर्ल करती नजर आ रही हैं, और अनुमान लगाया जा रहा है कि उनका ये वीडियो रणवीर बना रहे हैं।
इस रील में आलिया के कई लुक्स नजर आते हैं। कभी वह एक आरामदायक स्वेटर में दिखती हैं, कभी क्लासिक सफेद टीशर्ट में, कभी ट्यूब टॉप में और एक जगह उन्होंने रणबीर की क्लोदिंग ब्रांड वाली कैप भी पहन रखी है।
आलिया भट्ट की पिछली फिल्म 'जिगरा' थी। इस फिल्म में उन्होंने सिर्फ मुख्य किरदार ही नहीं निभाया, बल्कि इसे प्रोड्यूस भी किया था। फिल्म की कहानी एक बहन की है, जो अपने भाई को विदेशी जेल से बचाने की कोशिश करती है, जहां उसे झूठे आरोप में बंद कर दिया गया है।
अपकमिंग फिल्म 'अल्फा' में अभिनेत्री शरवरी के साथ एक्शन करती नजर आएंगी। फिल्म में आलिया सुपर एजेंट के किरदार में होंगी। यह एक जबरदस्त स्पाई थ्रिलर (जासूसी फिल्म) है, जिसे शिव रावैल ने डायरेक्ट किया है।
'अल्फा' साल 2025 में क्रिसमस डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म होगी। इस यूनिवर्स की शुरुआत सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर' से हुई थी।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


