Akshay Kumar offers the best way to honour the jawans on twitter-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अक्षय कुमार ने शहीदों के लिए की पहल, बॉलीवुड ने की सराहना

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 जनवरी 2017 11:32 AM (IST)
अक्षय कुमार ने शहीदों के लिए की पहल, बॉलीवुड ने की सराहना
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 26 जनवरी के मौके पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में अक्षय ने भारतीय सैनिक और सरहदों पर शहीद होने वाले जवानों के परिवार के लिए कुछ करने की ठानी है। उनका मानना है कि इस पहल से उनके परिवार को लाभ मिलेगा। मंगलवार की शाम को अक्षय कुमार ने एक बार फिर एक वीडियो अपलोड किया और लोगों को 26 जनवरी के मौके पर देश के शहीदों के परिवारों को एक नायाब तोहफा देने का आइडिया दिया। अक्षय ने वीडियों शेयर करते हुए लिखा है कि, यहां मैं उन लोगों के लिए खड़ा हो रहा हूं, जिनका ठीक रहना मेरे लिए सच में मायने रखता है और मैं यह जानना चाहता हूं कि क्या यह आपके लिए भी उतना ही मायने रखता है?

[@ 2017: इन फिल्मों का करोडों में कारोबार, सलमान फिर होंगे ‘सुल्तान’]

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement