अक्षय को लेकर नीरज पांडे ने
‘क्रेक’ और ‘टॉयलेट एक प्रेम कथा’ बनाने की घोषणा की है, इनमें से ‘टॉयलेट
एक प्रेम कथा’ की शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है, वहीं ‘क्रेक’ आगामी वर्ष
जनवरी में फ्लोर पर जाने वाली है। इस समय अक्षय ‘जॉली एलएलबी’ की शूटिंग
में व्यस्त हैं, जो आगामी वर्ष फरवरी में प्रदर्शित होने वाली है। 2017 में
अक्षय पूरे वर्ष व्यस्त रहेंगे।