Akshay Kumar has this very important message for Bollywood ahead of Toilet Ek Prem Katha release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

परिर्वतन लाने में कामयाब होगी अक्षय की ‘टॉयलेट: एक ...’

khaskhabar.com: मंगलवार, 01 अगस्त 2017 12:32 PM (IST)
परिर्वतन लाने में कामयाब होगी अक्षय की ‘टॉयलेट: एक ...’
बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। अक्षय की अगामी फिल्म स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ है। फिल्म में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। भारत सभ्यता का देश है और इसी वजह से लोग टॉयलेट जैसे विषय पर बात करना ठीक नहीं समझते। अब इस विषय पर फिल्म लाकर अक्षय कुमार को उम्मीद है कि इससे लोगों की सोच में परिवर्तन आएगा और लोग इस विषय पर भी चर्चा करेंगे। अक्षय ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, ‘शौचालय के बारे में बात करना भारत में अब भी वर्जित माना जाता है। मुझे याद है कि फिल्म में जब मैंने संवाद बोला ‘अब बीवी घर आए ना आए संडास लाकर ही छोड़ूंगा इस गांव में’, लोग सोचने लगे थे कि मुझे यह बोलना चाहिए कि नहीं, लेकिन निजी तौर पर मेरा मानना है कि यह आवश्यक है... मेरा मतलब टॉयलेट कौन नहीं जाता है?’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement