Ajay Devgn making The Ramsay Biopic-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

रामसे ब्रदर्स पर बायोपिक बना रहे अजय देवगन

khaskhabar.com: शुक्रवार, 08 नवम्बर 2019 3:44 PM (IST)
रामसे ब्रदर्स पर बायोपिक बना रहे अजय देवगन
मुंबई। अभिनेता व निर्माता अजय देवगन रामसे ब्रदर्स की बायोपिक बनाने पर काम कर रहे हैं। इस काम में निर्माता प्रीति सिंहा उनकी सहायक हैं और इससे संबंधित राइट्स खरीदे जा चुके हैं। रामसे ब्रदर्स को भारत में हॉरर फिल्मों के निर्माण के लिए जाना जाता है और अब प्रीति के साथ मिलकर अजय उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए लाने जा रहे हैं। इसका शीर्षक 'द रामसे बायोपिक' है जिसे रितेश शाह द्वारा लिखा जा रहा है।
रामसे ब्रदर्स को 'वीराना', 'पुराना मंदिर', 'पुरानी हवेली' जैसी भूतिया फिल्मों और मशहूर हॉरर टीवी शो 'जी हॉरर शो' के लिए जाना जाता है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement