ajay devgn celebrates birthday with family in paries-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पेरिस में अजय ने मनाया इस बार अपना बर्थडे....फोटो की शेयर...

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 अप्रैल 2018 2:41 PM (IST)
पेरिस में अजय ने मनाया इस बार अपना बर्थडे....फोटो की शेयर...
बॉलीवुड के एक्शन हिरो कहे जाने वाले अजय देवगन का कल बर्थडे था। उन्होंने अपना बर्थडे इस बार अपने परिवार के साथ पेरिस में मनाया। अजय देवगन ने बेटे युग के साथ अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की हैं जिसे देख किसी को भी अपना बचपन याद आ जाएगा। अजय देवगन की पहली तस्वीर में युग उदास नजर आ रहे हैं और 'रेड' एक्टर उन्हें मनाने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में युग बेहद खुश नजर आ रहे हैं क्योंकि उनके हाथ में कैंडी और चॉकलेट से भरा एक थैला है। अजय देवगन ने इस तस्वीर पर कैप्शन दिया-'पहले और बाद में'। अजय देवगन की बेटी न्यासा सिंगापुर में पढ़ाई कर रही हैं। जैसे ही बिटिया की छुट्टियां हुईं, काजोल के साथ मिलकर अजय ने फॉरेन ट्रिप प्लान कर लिया।वहीं उनके ऑनस्क्रीन बेटे वत्सल सेठ भी अपनी वाइफ के साथ पेरिस में छुट्टियां मना रहे है। इन दोनों ने अजय के परिवार से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement