Ajay Devgan joined hands with Rohit Shetty for the success, next year two films-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सफलता के लिए थामा रोहित शेट्टी का हाथ, अगले वर्ष दो फिल्में

khaskhabar.com: गुरुवार, 17 नवम्बर 2016 3:31 PM (IST)
सफलता के लिए थामा रोहित शेट्टी का हाथ, अगले वर्ष दो फिल्में
हिन्दी फिल्म उद्योग में अभिनेता निर्देशक की जोडियां खासी मशहूर रही हैं। एक वक्त था जब मनमोहन देसाई, प्रकाश मेहरा, यश चोपडा अमिताभ बच्चन के साथ फिल्में बनाया करते थे। अनिल शर्मा देओल परिवार के साथ ही फिल्म बनाना पसन्द करते हैं। वर्तमान में आर.बाल्की रामगोपाल वर्मा ऐसे निर्देशक हैं जो अमिताभ बच्चन के साथ काम करना पसन्द करते हैं, ऐसे ही रोहित शेट्टी हैं जो अजय देवगन के साथ फिल्म बनाना पसन्द करते हैं। अपने 14 साल के करियर में उन्होंने अजय देवगन के साथ जमीन, गोलमाल, संडे, गोलमाल रिटन्र्स, ऑल द बेस्ट, गोलमाल-3, सिंघम, बोल बच्चन और सिंघम रिटन्र्स जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। अजय के अतिरिक्त उन्होंने शाहरुख खान के साथ चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले का निर्देशन किया है। लेकिन जो सफलता उन्हें अजय देवगन के साथ मिली है, वह उन्हें शाहरुख के साथ कम ही मिली है। अब यह दोनों गोलमाल सीरीज की 4थी फिल्म करने जा रहे हैं। यह भी पढ़े : अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रात यह भी पढ़े : #RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement