Aishwarya Rai Bachchan Daughter Aaradhya Look Like Real Life princess -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ऐश ने पूछा अराध्या से सवाल, किसे पोज दे रही थी? मिला यह क्यूट जवाब

khaskhabar.com: बुधवार, 24 मई 2017 4:58 PM (IST)
ऐश ने पूछा अराध्या से सवाल, किसे पोज दे रही थी? मिला यह क्यूट जवाब
70वें कान फिल्म फेस्टिवल में दो दिन तक बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपना जलवा बिखेरा। 19 और 20 मई को ऐश ने रेड कॉर्पेट पर अपना जलवा बिखेरती नजर आई, अब उनका ये सफर खत्म हो चुका है। ऐश्वर्या राय राल्फ एंड रसो (Ralph & Russo) का लाल रंग का गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर उतरीं। इस मौके पर ऐश के साथ बेटी आराध्या भी नजर आईं। आप देख सकते हैं अराध्या काफी क्यूट लग रही थी। इस बार ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स फिल्म फेस्टिवल शुरू भी अराध्या बच्चन की कुछ वायरल तस्वीरों से हुआ और खत्म भी। हालांकि हर साल कान्स में अराध्या पर भी मीडिया की नजरें रहती है। लेकिन इस बार आराध्या ने भी कैमरे को निराश नहीं किया और यहां वहां पोज देती नजर आईं थी। इस बार आराध्या की कई ऐसी तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं, जिसमें वह फोटोग्राफर्स को पोज देती और वेब्स करती नजर आई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement