Aishwarya Arjun tests Covid-19 negative-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:55 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना नेगेटिव

khaskhabar.com: बुधवार, 29 जुलाई 2020 09:17 AM (IST)
अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना नेगेटिव
मुंबई। दक्षिण अभिनेत्री ऐश्वर्या अर्जुन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद एक सप्ताह से अधिक समय तक 'होम क्वारंटीन' में थी, जिसके बाद उनकी कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अभिनेत्री ने यह खुशखबरी साझा करने के लिए मंगलवार को सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, "आप सभी शुभचिंतकों को मैं यह बताना चाहती हूं कि मैं अब ईश्वर की कृपा से कोरोनावायरस टेस्ट में नेगेटिव पाई गई हूं। मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। यह महामारी अभी तक खत्म नहीं हुई है। इसलिए कृपया सभी का ध्यान रखें, और स्वस्थ रहें। बहुत सारा प्यार।" पिछले सोमवार को, अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर सूचित किया था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं और खुद को 'होम क्वारंटीन' कर ली हैं।
ऐश्वर्या प्रसिद्ध तमिल अभिनेता-फिल्म निर्माता अर्जुन सरजा की बेटी हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement