after some hours ajay devgn baadshaho teaser release-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंद घंटे और फिर आएगा अजय देवगन का रेत का तूफान

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 जून 2017 09:48 AM (IST)
चंद घंटे और फिर आएगा अजय देवगन का रेत का तूफान
वर्ष 1999 में पहली बार अजय देवगन को लेकर कच्चे धागे का निर्देशन करने वाले मिलन लूथरिया एक बार फिर से अपने करियर को परवान देने के लिए अजय देवगन के साथ ‘बादशाहो’ लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के अब तक टीजर पोस्टर सहित 7 पोस्टर जारी किए जा चुके हैं। जब से पोस्टर जारी हो रहे हैं दर्शकों में इस फिल्म के टीजर को लेकर काफी उत्सुकता है। बादशाहो का टीजर आज मंगलवार को जारी किया जायेगा। फिल्म के पहले पोस्टर से लेकर फिल्म के आखिरी पोस्टर तक यह साबित होता है की फिल्म में कुछ ऐसे किरदार हैं जो फिल्म में अपने अभिनय से जान डाल देंगे। फिल्म की कहानी के केन्द्र में छह ऐसे चोर हैं जो सोने से भरे एक ट्रक का लूटने का प्रयास करते करते हैं। अजय देवगन ने कुछ दिनों पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म से जुडी जानकारी दी थी। उन्होंने चेतावनी दी है कि रेत का तूफान आने वाला है। अब तक जारी किए गए फिल्म के पोस्टरों से इस बात की जानकारी मिलती है कि यह फिल्म इमरजेंसी के दौरान की है और किसी बडी लूट से संबंधित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement