दीवाली के मौके पर प्रदर्शित हुई करण जौहर की फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’ एक बार फिर से मुश्किलों में आ रही है। इस बार यह मुश्किल किसी राजनीतिक पार्टी या किसी संगठन के तरफ से नहीं बल्कि अजय देवगन की फिल्म ‘शिवाय’ की तरफ से पैदा हो रही है। अपने प्रदर्शन के तीन दिन तक ‘शिवाय’ बॉक्स ऑफिस पर ‘ऐ दिल है मुश्किल’ से पिछडती रही, लेकिन चौथे दिन से उसने बॉक्स ऑफिस पर अपने कलेक्शन को सुधारते हुए ‘ऐ दिल है मुश्किल’ को तगडी टक्कर देना शुरू कर दिया। ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जहां मल्टीप्लेक्स फिल्म है, वहीं शिवाय सिंगल स्क्रीन फिल्म है, वहीं दूसरी ओर इसकी लंबाई बहुत ज्यादा है। इसी वजह से उसे शो की संख्या कम मिल रही है, जबकि ‘ऐ दिल है मुश्किल’ के शो ज्यादा हैं, इसकी अवधि शिवाय के मुकाबले कम है।
यह भी पढ़े :सनी लियोन को किससे दूर रहने को कहा गयायह भी पढ़े :ये हैं Same To Same...,जो देखे हो जाए कंफ्यूज़