Adipurush: Ticket rate reaches up to 2000, 1050 in Jaipur, Rs 180 in general-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आदिपुरुष: टिकट दर पहुँची 2000 तक, जयपुर में 1050, सामान्य तौर पर 180 रुपये

khaskhabar.com: बुधवार, 14 जून 2023 5:10 PM (IST)
आदिपुरुष:
टिकट दर पहुँची 2000 तक, जयपुर में 1050, सामान्य तौर पर 180 रुपये
आदिपुरुष को सफल बनाने के लिए निर्माता हर वो काम कर रहे हैं जो किया जा सकता है। जबरदस्त प्रचार के बाद अब उन्होंने सिनेमाघरों की टिकट दरों में वृद्धि कर दी है। फिल्म की टिकटें दिल्ली NCR, मुंबई, कलकत्ता, बैंगलोर और राजस्थान की राजधानी जयपुर में भारी कीमतों पर बिक रही हैं। ओपनिंग डे के लिए प्रभास स्टारर इस फिल्म के टिकट की प्राइस 1050 रुपए से 2000 रुपए तक पहुंच चुकी है। कई थिएटर्स के पहले दिन के शोज़ अभी से ही हाउसफुल हो चुके हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में सिनेमाघरों की नेशनल चैन्स पीवीआर/आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज ने अपने यहाँ आमतौर पर 250-300 तक रहने वाली टिकट दर को 650 तक पहुँचा दिया है। पीवीआर ने अपने यहाँ इनसिंघानिया की दर 1050 रुपये प्रति टिकट रखी है। वहीं दूसरी ओर इन्हीं चेन्स ने अपनी सामान्य टिकट दर 180 से शुरू की है, लेकिन इस दर में इसमें 20 सीटें ही हैं। टाइम्स नाउ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली के PVR:Vegas LUXE में 'आदिपुरुष' के टिकट 2000 रुपए में बिक रहे थे और वो भी सोल्ड आउट हो चुका है। PVR सिलेक्ट सिटी में इस फिल्म के पहले दिन के टिकट 1800 रुपए में मिल रहे हैं। यहां तक की नोएडा में टिकटों को लेकर भयंकर मारामारी है। Logix City Center के PVR गोल्ड में इस फिल्म की टिकटें 1650 रुपए में बेची जा रही हैं। उसी थिएटर में 'द फ्लैश' की टिकट 1150 रुपए में मिल रही है। मुंबई के Maison PVR: Living Room में 'आदिपुरुष' के सभी टिकट 2000 रुपए में ही मिल रहे हैं। जियो वर्ल्ड ड्राइव समेत अन्य जगहों पर तकरीबन यही प्राइस चल रही है। कोलकाता और बैंगलोर में 'आदिपुरुष' के टिकटों की कीमत इसी के आसपास है। हालांकि चेन्नई और हैदराबाद में मामला ठीक है। वहां ऐसी खराब स्थिति अभी नहीं है। हालांकि ऐसा नहीं है कि हर थिएटर में 'आदिपुरुष' की टिकट इतनी महंगी ही मिल रही है। ऊपर आपने जिन जगहों पर टिकट के दाम पढ़े, वो लग्ज़री थिएटर्स थे। दूसरी फिल्मों की तुलना में उन्होंने 'आदिपुरुष' का टिकट महंगा कर रखा है। नोएडा के वेव सिनेमा में इस फिल्म के मॉर्निंग शोज़ के टिकट 250 रुपए में उपलब्ध हैं। जयपुर के थिएटर्स में 'आदिपुरुष' के टिकट 180 रुपए में भी मिल रहे हैं। मगर वो फिल्म के 2D वर्ज़न के हैं। अब ये देखना है कि इन महंगी टिकटों का फिल्म के फुटफॉल पर कितना फर्क पड़ता है। मेकर्स 'आदिपुरुष' को मुनाफे का सौदा बनाने के लिए वो सबकुछ कर रहे हैं, जो किया जा सकता है। हनुमान जी के नाम पर हर थिएटर में एक सीट रखवाई जा रही है। उस सीट के बगल वाली सीट की टिकट महंगी रखी जा रही है। बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट बुकिंग्स करवाई जा रही है। रणबीर कपूर, जिनका इस फिल्म से कोई लेना-देना नहीं है, उन्होंने फिल्म के 10 हज़ार टिकट गरीब बच्चों में बांटने का ऐलान किया है। यह अलग बात है कि उनकी अगली फिल्म 'एनिमल' के प्रोड्यूसर वही हैं, जिन्होंने 'आदिपुरुष' पर पैसा लगाया है। रणबीर के नितेश तिवारी की 'रामायण' में भी काम करने की खबरें हैं। मगर ऐसा पहले तो कभी नहीं हुआ कि एक्टर्स, दूसरे एक्टर्स की फिल्मों के टिकट फ्री में बांट रहे हैं। 'द कश्मीर फाइल्स' और 'कार्तिकेय' के प्रोड्यूसर अभिषेक अग्रवाल ने भी आदिपुरुष के 10 हज़ार टिकट तेलंगाना के सरकारी स्कूलों, अनाथालय और ओल्ड एज होम्स में रहने वाले लोगों को देने की घोषणा की है। सिंगर अनन्या बिड़ला ने भी 'आदिपुरुष' के 10 हज़ार टिकट बांटने की बात कही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement