Advertisement
आदिपुरुष: हर सिनेमा में एक सीट भगवान हनुमान के लिए खाली छोड़ी जाएगी
सोशल मीडिया पर मेकर्स के इस फैसले की तारीफ की जा रही है। वहीं कई लोग इसे फिल्म प्रमोशन के तौर पर देख रहे हैं। आदिपुरुष हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ समेत पांच भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।
गौरतलब है कि इससे पहले निर्माताओ ने पिछले साल दशहरा के मौके पर अयोध्या में आदिपुरुष का भव्य टीजर लॉन्च किया था, जिसे दर्शकों से बहुत खराब रिस्पॉन्स मिला था। किरदारों के खराब लुक और VFX के चलते फिल्म का बहुत मजाक बनाया गया था। इतना ही नहीं, मेकर्स पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप भी लगे थे और इसे बैन करने की भी मांग की गई थी। हालांकि, पिछले महीने मई में रिलीज हुए फिल्म के नए ट्रेलर से मेकर्स ने सभी विवादित सीन हटा लिए थे। VFX को भी पहले से काफी बेहतर बनाया गया।
13 जून को ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
13 जून को न्यूयॉर्क के ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में इस फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर होगा। फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को मिडनाईट ऑफरिंग के तौर पर पेश किया जाना है। वहीं, बिग स्क्रीन पर यह 16 जून को 3D में रिलीज होगी की जाएगी। आदिपुरुष की कहानी रामायण पर बेस्ड है। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार में नजर आएंगे, जबकि कृति मां सीता के रोल में होंगी। वहीं रावण के रोल में सैफ अली खान दिखाई देंगे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


