Ada Sharma will also work in Diwali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अदा शर्मा दिवाली में भी करेंगी काम

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 नवम्बर 2020 5:43 PM (IST)
अदा शर्मा दिवाली में भी करेंगी काम
मुंबई| अभिनेत्री अदा शर्मा इसबार अपनी दिवाली काम में व्यस्त रह कर मनाएंगी। वह इस दौरान अपनी आने वाली फिल्म मसूरी की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी। अदा ने आईएएनएस से कहा, "हां यह मेरी वर्किं ग दिवाली होगी। मेरे लिए यह सबसे अच्छी दिवाली है। अगर मैं घर पर रहती तो घर में बना चॉकलेट मोदक खाती, लेकिन इस बार घर में दिवाली नहीं मनाऊंगी।" कमांडो-3 में नजर आने वाली अभिनेत्री ने कहा, "मैं मसूरी में अपनी आगामी बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करूंगी। मैंने दिवाली के लिए एक शार्ट फिल्म में काम किया है, जो जल्द ही रिलीज होगी।" --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement