पूरी हुई तलाश, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान में आमिर खान की हीरोइन...
khaskhabar.com: गुरुवार, 02 मार्च 2017 10:11 PM (IST)
सूत्रों के अनुसार श्रद्धा कपूर के नाम पर आमिर खान ने स्वीकृति दे दी है।
हालांकि श्रद्धा कपूर और यशराज फिल्म्स के बीच अनबन है क्योंकि श्रद्धा ने
उनकी तीन फिल्मों का अनुबंध तोडकर आशिकी-2 साइन कर ली थी, लेकिन आमिर खान
के कहने पर आदित्य चोपडा ने भी श्रद्धा के नाम पर मुहर लगा दी है। आमिर खान
भी अपने समकक्ष सितारों शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार की तरह नई
पीढी की नायिकाओं के साथ काम करना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने श्रद्धा
कपूर का चुनाव किया है।