पिछले दिनों रणबीर कपूर की फिल्म जग्गा जासूस के ट्रेलर को आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ के साथ जोडने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा दिए गए यू/ए प्रमाण पत्र के कारण इसे दंगल से नहीं जोडा जा रहा है, क्योंकि ‘दंगल’ को ‘यू’ प्रमाण पत्र मिला है। कहा जा रहा है कि अब स्वयं आमिर खान ने अपनी फिल्म में एक मराठी फिल्म का ट्रेलर जोडने का निर्णय किया है। उनका यह प्रयास मराठी फिल्मों को बढावा देने का एक कदम बताया जा रहा है।