आज बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान का बर्थडे है। इस मौके पर आमिर खान उनसे बचते नजर आ रहे हैं। जी हां दरअसल बात ये है कि सलमान ने आमिर खान की दंगल का प्रोमोशन किया। इसके साथ ही उन्होंने आमिर की फिल्म की सराहना भी की। मीडिया से तारीफ करते हुए दंगल को इस साल की बेस्ट फिल्म भी बताया।
आमिर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि, सलमान ने मुझे फिल्म देखने के तुरंत बाद फोन किया और मैं उसी दिन कई दिनों के बाद सोया था, तो मैं फोन उठा नहीं पाया था। फिर सलमान ने मुझे मैसेज में मेरे काम की सराहना की। आमिर ने यह भी बताया है कि अब तक उनकी बात सलमान से नहीं हो पायी है। फिलहान आमिर ने यह नहीं बताया कि उन्होंने सलमान को क्यों नहीं कॉल बैक किया। इसके साथ ही जब सलमान ने दंगल देखी तो उस स्पेशल स्क्रीनग में भी आमिर नहीं थे, जबकि बाकी लोगों की स्क्रीनिंग में तो वह मौजूद थे।